Uncategorized

75 साल के बुजुर्ग ने किया 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार

इंदौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने एक 75 साल के बुजुर्ग पर 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बुजुर्ग पर पड़ोस में रहने वाली 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, ज्यादती का प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची ने डर के चलते अपने माता-पिता को कभी ये बात नही बताई। लेकिन एक NGO में काम करने वाले व्यक्ति ने जब बुजुर्ग को बच्ची के साथ गलत हरकत करते देखा तो पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद NGO के मेंबर घर पहुंचे और बच्ची की मां से बात की। इसके बाद उसके साथ हो रही ज्यादती का खुलासा हो पाया।

 

परदेशीपुरा टीआई के मुताबिक 12 साल की बच्ची की शिकायत पर प्रभाकर नाम के उसके पड़ोसी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर धारा 354, 354 (घ), 341, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 7, 8, 9, 10, 11 (6), 12, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (1) और 3(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles