Uncategorized

कमलनाथ के कारण ही सिंधिया ने छोड़ी थी कांग्रेस

कमलनाथ के भाजपा में आने की अटकलें से सिंधिया परेशान

💥 *बड़ी खबर*💥

*कमलनाथ के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा कार्यक्रम निरस्त!*

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब कमलनाथ का भारतीय जनता पार्टी में आना, सिंधिया के लिए काफी तनावपूर्ण स्थिति है। राजनैतिक गलियारे में चर्चा है कि कमलनाथ को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से रोकने के लिए सिंधिया ने मोर्चा संभाल लिया है और यही कारण है कि उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिनांक 18 से 21 फरवरी तक ग्वालियर एवं गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में दौरे पर आने वाले थे। इस दौरान में कई बड़े सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब उनका यह दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

Related Articles