आदिवासी युवाओं के खिलाफ झूठी f.i.r. के विरोध में आदिवासी समुदाय एकजुट
बड़वानी मध्य प्रदेश

आदिवासी युवाओं के खिलाफ झुठी एफआईआरो के खिलाफ आदिवासी समाज एकजुट #जयस।।

कुछ दिनों पुर्व सीधी, मप्र में भाजपा के कथित विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी समुदाय के गरीब के सर पर किए गये मूत्र विसर्जन पर सोशल मीडिया पर भावना व्यक्त करने की वजह से कथित पार्टियों के समर्थित व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह अलावा तथा निमेष पाठक दवारा राजनीतिक द्वेषता से ग्रसित होकर सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश मुजाल्दा तथा एक पत्रकार अभिषेक ए. पर किए गये f.i.r. जिसके खिलाफ आदिवासी समाज ने आज बड़वानी अपर कलेक्टर को राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।। 
सुमेर सिंह बड़ोले ने बताया कि अगर हमारे साथियों पर 3 तीन दिनों के भीतर F.I.R. निरस्त नहीं होती तो कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वही जयस नारीशक्ति सीमा वास्कले ने कहा कि बीजेपी सरकार का दोहरा रवैया नहीं चलेगा….. ज्ञापन के समय जयस जिला अध्यक्ष संदीप सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्त्ता एम.एस मौर्य, ताराचंद अवास्या, किशन बडौले, प्रकाश डोडवा व अन्य साथी मौजूद रहै।।


