Uncategorized

वीडियो वायरल होने पर सुल्तानपुर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया

रायसेन से उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

वीडियो वायरल होने पर सुल्तानपुर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया

रायसेन। जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने आज सुल्तानपुर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया है।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी गौहरगंज के प्रतिवेदन कंमाक 393/अविअ/2024 दिनांक 20.04.2024 के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि श्री करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक सुल्तानपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रथम दृष्टया यह परीलक्षित हो रहा है कि श्री लोधी राजस्व संबंधी कार्य के बदले धन राशि प्राप्त कर अपने टेबल की दराज में रखते हुए दिखाई दे रहे है। श्री लोधी का उक्त आचरण प्रथम दृष्ट्या भ्रष्ट आचरण की पुष्टि कर रहा है, जिससे जिले के राजस्व प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। श्री करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक सुल्तानपुर का उपरोक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम (i) (ii) (iii) के अनुसार घोर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

अतः म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के प्रावधान अनुसार श्री करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक सुल्तानपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। श्री करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक सुल्तानपुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिलवानी नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक सुल्तानपुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *