भोपालमध्य प्रदेश

शिक्षक व निर्वाचन शाखा के सुपरवाइजर के सेवानिवृत होने पर विदाई पार्टी आयोजित

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

शिक्षक व निर्वाचन शाखा के सुपरवाइजर के सेवानिवृत होने पर विदाई पार्टी आयोजित

बेगमगंज,

शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले निर्वाचन शाखा के सुपरवाइजर अशोक शर्मा जिन्होंने पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक मास्टर ट्रेनर की भूमिका अनेकों निर्वाचन में निभाई उनके सेवा निवृत होने पर राजस्व विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।

धार्मिक मंत्रों के उच्चारण के साथ बिदाई समारोह की शुरुआत की गई ।

सर्वप्रथम राजस्व कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत होने वाले अशोक शर्मा को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए, स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मशहूर गायक स्व. मोहम्मद रफी की जयंती का दिन होने के कारण उनके गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति गायको द्वारा बीच-बीच में देकर समारोह को यादगार बनाया गया।

वहीं कई लोगों ने अपने उद्बोधन में श्री शर्मा के कार्यकाल उनके व्यवहार उनके काम करने के तरीके की जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, महेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सीईओ आशीष जोशी का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने किया। सेवाकाल पूर्ण होने पर अशोक शर्मा ने सेवाकाल के दौरान मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और जाने अनजाने में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगी और सभी से अपना स्नेह इसी तरह बनाए रखने की गुजारिश की।

फोटो – विदाई समारोह

Related Articles