इंटरनेशनलभोपालमध्य प्रदेश

फाल्कन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: हैदराबाद एयरपोर्ट पर बिजनेस जेट जब्त

फाल्कन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: हैदराबाद एयरपोर्ट पर बिजनेस जेट जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 850 करोड़ रुपए के फाल्कन घोटाले से जुड़े एक निजी बिजनेस जेट हॉकर 800A (N935H) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया। यह जेट फाल्कन ग्रुप के चेयरमैन अमरदीप कुमार का बताया जा रहा है, जिन्होंने इसी विमान से दुबई भागने की कोशिश की थी। जांच में पता चला कि इसे प्रेस्टीज जेट्स इंक. के जरिए 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया था, जिसमें घोटाले के पैसे का इस्तेमाल हुआ।

फाल्कन ग्रुप पर पोंजी स्कीम के जरिए 6,979 निवेशकों से 1,700 करोड़ रुपए जुटाने और उनमें से 850 करोड़ रुपए न लौटाने का आरोप है। ED ने चालक दल से पूछताछ की और अमरदीप के करीबी सहयोगियों का बयान दर्ज किया। मामले में ग्रुप के सीओओ आर्यन सिंह और सीईओ योगेंद्र सिंह अभी फरार हैं।

Related Articles