भोपालमध्य प्रदेश

माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा MNDC को बनाया गया एकमात्र अधिकृत रीजनल सेंटर

मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा MNDC को बनाया गया एकमात्र अधिकृत रीजनल सेंटर

माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट — जो शासन का अधिकृत एवं A+ श्रेणी का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है — द्वारा हमारे महाविद्यालय को इंदौर, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, झाबुआ सहित आसपास के जिलों के लिए एकमात्र अधिकृत रीजनल सेंटर के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्था की उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है, बल्कि सम्पूर्ण इंदौर संभाग के लिए ऐतिहासिक सफलता है। इस मान्यता के साथ विद्यार्थियों को अनेक लाभ प्राप्त होंगे—अब उन्हें प्रवेश, परीक्षा, अध्ययन सामग्री एवं प्रशासनिक सहायता के लिए अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि सभी सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध होंगी। रीजनल सेंटर बनने से प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा नियमित मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग, कौशल विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण सत्र और रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे उनके कैरियर को नई दिशा और गति मिलेगी। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सुविधाएँ अब उनके निकट ही सुलभ होंगी, जिससे शिक्षा के अवसरों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। महाविद्यालय की बढ़ी हुई प्रतिष्ठा का सीधा लाभ विद्यार्थियों को उनके भविष्य, अकादमिक प्रगति और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में मिलेगा। यह विशिष्ट उपलब्धि माँ नर्मदा महाविद्यालय परिवार के समर्पण, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक कार्य संस्कृति की पुष्टि करती है। इस अद्भुत सफलता पर समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *