भोपालमध्य प्रदेश
फिजिकल थाना पुलिस की कार्रवाई: 3 साल और 1 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजा जेल…
शिवपुरी से राजाबाबू बाथम
- फिजिकल थाना पुलिस की कार्रवाई: 3 साल और 1 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजा जेल…!!!

फिजिकल थाना पुलिस ने न्यायालय के प्रकरण क्रमांक एससी ईएलई/248/23 (विद्युत अधिनियम) में करीब 3 साल से फरार चल रहे वारंटी बशीर खान पुत्र नसीर खान निवासी चीलोंद, शिवपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा प्रकरण क्रमांक 254/2025 (एनआई एक्ट) में लगभग 1 साल से फरार वारंटी तय्यूम खान पुत्र असलम खान निवासी चीलोंद घोषीपुरा, शिवपुरी को भी पकड़ लिया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया, उप निरीक्षक भावना राठौर, प्रधान आरक्षक सुभाष यादव, आरक्षक राजदेव चौधरी, आरक्षक पंकज श्रीवास्तव और सैनिक मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।