अधिकारी कर्मचारी समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। दस्तावेजों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्रीमती भिड़े
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
अधिकारी कर्मचारी समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। दस्तावेजों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्रीमती भिड़े 
कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।
औचक निरीक्षण में कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न पंजियों की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी कर्मचारी समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। दस्तावेजों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की पृथक फाइल रखें। कार्यालयों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
