इन्दौर आज बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी कुमार खाड़ी, लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड, टावर वाली गली में नशे के विरुद्ध एक नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया।
रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट
: बाणगंगा थाना क्षेत्र, इंदौर
दिनांक: 6 अगस्त 2025
नशे के विरुद्ध बाणगंगा क्षेत्र में जागरूकता बैठक संपन्न
आज बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी कुमार खाड़ी, लक्ष्मी नगर स्टेशन रोड, टावर वाली गली में नशे के विरुद्ध एक नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी के प्रचलन को रोकना और नागरिकों को जागरूक करना था।
बैठक में बाणगंगा थाना प्रभारी श्री सियाराम गुर्जर ने उपस्थित रहवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज और पुलिस का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में एक जन समिति बनाई जाए, जो पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाए।
बैठक में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे:
• विहिप द्वारिका जिला सह मंत्री श्री अखिलेश जी चौहान
• बजरंग दल विद्यार्थी प्रमुख एवं आयोजक श्री शुभम सिंह जी
• भूतपूर्व सब-इंस्पेक्टर श्री बाबूलाल जी सोनारतीया
साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक – सतीश जी सेन, रामू पाल जी, समंदर सिंह जी, डॉ. राजेश शर्मा जी, दिनेश जी माणिक, सचिन जी कुमायूं, कृष्णा जी प्रजापत, विकास सोनारतीया जी, तुषार जी पाल, सावन कश्यप जी, सुधीर सिंह जी, मुन्ना पाल जी, राहुल यादव जी, गोरधन परमार जी, अनिल अजब सिंह जी, मनीष जी बामनिया, विकाश जी टिकलीया, पन्ना लाल यादव जी, सुभाष यादव जी, नीरज पटेल जी, कुंदन जायसवाल जी, संदीप सेन जी, अनिल सोलंकी जी, आनंद चोहान जी, आनंद साहू जी, अंकित माणिक जी, साहिल, जयेश, आवेश यादव, अंश यादव एवं समस्त रहवासीगण और मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
समाज और प्रशासन के इस साझा प्रयास से निश्चित ही क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलेगी।
