भोपालमध्य प्रदेश

पद्मश्री सम्मान के लिए नामांकित श्री भेरू सिंह चौहान का कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किया

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

पद्मश्री सम्मान के लिए नामांकित श्री भेरू सिंह चौहान का कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किया

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए नामांकित श्री भेरू सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। श्री भेरु सिंह चौहान को निर्गुण भजन और मालवी संस्कृति में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत सरकार द्वारा पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा। श्री भेरू सिंह चौहान मालवा के प्रसिद्ध निर्गुण लोक/कबीर गायक हैं। श्री चौहान इंदौर जिले की डॉ. अम्बेडकर नगर महू तहसील के छोटे से गांव बजरंगपुरा से आते हैं। इन्हें संगीत की विरासत घर से ही मिली है। इनके पिता श्री मादू चौहान भी कबीर गायन करते थे। निर्गुण भक्ति गायक श्री भेरू सिंह चौहान पिछले 50 सालों से लोक मौखिक परंपरा को कायम रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *