भोपालमध्य प्रदेश

आपकी सरकार आपके द्वार…बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान 

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

आपकी सरकार आपके द्वार…बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कलेक्टर के साथ जन चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर किया निराकरण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं लोकसभा क्षेत्र निवाड़ी सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज प्रवास के दौरान निवाड़ी जिले के निवाड़ी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत च‌ंदावनी, देवरी कलर‌ऊ, कठ‌ऊ पहाड़ी एवं थौना में जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना। ग्राम पंचायत च‌ंदावनी में केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ एवं अधिकारियों के साथ जन चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। गांव की मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा आम जन से प्राप्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है।

ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा निवाड़ी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन चौपाल लगाकर आमजन एवं ग्राम पंचायत की समस्याओं को सुना गया। साथ ही डॉ. कुमार ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया।

इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटैरिया और श्री अनुराग वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल, सीईओ जनपद पंचायत श्री ब्रह्म स्वरूप हंस एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles