नेशनलभोपालमध्य प्रदेश

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप करने वाले ड्राइवर सुदेश और कंडक्टर अमन गिरफ्तार हुए। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है।

देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप हुआ है। यह महिला रात में फैक्ट्री से घर पैदल लौट रही थी। रास्ते में स्लीपर बस के ड्राइवर–कंडक्टर ने उसे अंदर खींच लिया और करीब 7 KM तक चलती बस में वो गैंगरेप करते रहे। रात करीब 2 बजे आरोपी उसे सड़क पर उतारकर फरार हो गए।

पुलिस ने ड्राइवर–कंडक्टर को गिरफ्तार किया दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप करने वाले ड्राइवर सुदेश और कंडक्टर अमन गिरफ्तार हुए। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है।

महिला झोंपड़ी में रहती है। पति और 3 बेटियां हैं। पुलिस ने चोटें देखकर जब उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए कहा तो महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि घर में खाना कौन बनाएगा? फिलहाल झोंपड़ी में ही महिला का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *