भोपालमध्य प्रदेश

बुलडोजर:एक दर्जन अवैध दुकानें हटाईं, भारी पुलिस बल तैनात रहा एक दर्जन अवैध दुकानें हटाईं, भारी पुलिस बल तैनात रहा|भोपाल

भोपाल से एम जी सरबर की रिपोर्ट

बुलडोजर:एक दर्जन अवैध दुकानें हटाईं, भारी पुलिस बल तैनात रहा

एक दर्जन अवैध दुकानें हटाईं, भारी पुलिस बल तैनात रहा|भोपाल

मुबारकपुर चौराहे पर ब्रिज के पास यह कार्रवाई की गई।

  1. भोपाल के मुबारकपुर चौराहे पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यहां से एक दर्जन दुकानों को हटाया। हंगामा न हो, इसलिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

तहसीलदार नरेंद्र परमार ने बताया कि मुबारकपुर चौराहे पर ब्रिज के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इन्हें हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद दुकानें नहीं हटाई गई। इसलिए गुरुवार को पुलिस और नगर निगम के अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटा दिया गया।

टीन शेड की दुकानों के साथ अलग से भी शेड बना दिए गए थे, इन्हें भी हटाया गया।

टीन शेड की दुकानें, रेस्टोरेंट का संचालन भी ब्रिज के नीचे कई लोगों ने टीन शेड की दुकानें बना रखी थी। जहां रेस्टोरेंट, कैफे आदि का संचालन हो रहा था। हंगामे की आशंका थी। इसलिए खासा पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles