सेहतगंज टोल प्लाजा के पास आये दिन हो रहे है रोड एक्सीडेंट,,जिसमे बेजुबान जानबरो को वाहनों द्वारा आये दिन कुचला जा रहा है

रायसेन ,(म प्र )
रायसेन जिले से मात्र 18 km दूरी पर स्थित ” सेहतगंज टोल प्लाजा ” के पास आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होने से आये दिन किसी न किसी बेजुबान मवेशी की जान जा रही है जिसका संज्ञान कोई भी नहीं लेता ,,

कल दिनाक 30/08/2021 की शाम को एक हाई स्पीड महिंद्रा थार जीप जो रायसेन से भोपाल की और बहुत तेज रफ़्तार से आ रही थी और गाडी की रफ़्तार इतनी तेज थी की जब वाहन चालक से नियंत्रित नहीं हुई तो उसने साइड में जा रहे दो बेजुबान मवेसिओ को टक्कर मार दी गाडी की रफ़्तार इतनी तेज थी की दोनों ही मवेशी 40 फीट दूर जाकर गिरे जिसमे एक मवेशी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है और दूसरा मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसमे उसकी चारो पैर और रीड की हड्डी टूटने की वजह से वह भी जीवित नहीं रह पायेगा I

मोके पर जब ग्रामीणों ने वाहन चालक को रोक कर पूछ ताछ की तो उसके द्वारा बन्दूक निकाल ली गयी और लोग डर कर उससे दूर हो गए और इस बात की सूचना नजदीकी पुलिस चोकी खरबाई को की तब कही जाकर मोके पर पुलिस ने आरोपी और उसके वाहन को हिरासत में ले लिया जिसमे आरोपी का नाम सुमंत गोस्वामी बताया जा रहा है जो कटनी का रहने वाला है और लाल रंग की महिंद्रा की थार चला रहा था ,,गाडी पर अभी कोई भी रजिस्ट्रेशन नॉ भी उल्लेखित नहीं है साथ ही अरूपी ने ग्रामीण जनो को जब बन्दूक दिखा कर डराने और धमकाने की कोसिस की तो मोके पर मौजूद लोग उससे दर कर दूर हो गए और फिर कही जा कर पुलिस ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अरूपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की दिलासा ग्रामीण और फरयादी विनोद कुमार को दी क्योकि इस पूरी घटना में फरयादी विनोद कुमार जो ग्राम राजीव नगर का निवासी है और भेंस और गाय पाल कर अपने परिवार का भरण पोसण करता है उसकी दो भेंसो की मौत हो जाने से उसको काफी वित्तीय नुस्कान हुआ है I

विनोद कुमार ने बताया की उसकी दोनों ही भेंसे काफी अच्छी नसल की थी जिनकी बाजार कीमत 1 लाख से उपर थी , और इस दुर्घटना में उनको काफी नुक्शान हुआ है अब देखना ये है की शासन प्रशासन और कानून व्यवस्था किसकी मदद को आगे आते है I