भोपालमध्य प्रदेश

पीडब्ल्यूडी के जिला कार्यालय परिसर में ठेकेदार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का किया जा रहा था व्यावसायिक उपयोग 

पन्ना पीडब्ल्यूडी के जिला कार्यालय परिसर में ठेकेदार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का किया जा रहा था व्यावसायिक उपयोग

संबंधित ठेकेदार द्वारा थर्मोप्लास्टिक बॉर्डर पट्टी मशीन को पिकअप वाहन में रखकर घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर किया जा रहा है गर्म

पीडब्ल्यूडी के मुख्य कार्यपालन यंत्री एवं विभाग के अधिकारी जानकर भी बनते रहे अनजान

देश में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत मची हुई है इसी के साथ ही पन्ना में भी यह समस्या सामने आ रही है कई लोगों को हफ्तों घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है लेकिन नियमों को ताक में रखकर पीडब्ल्यूडी के जिला कार्यालय में परिसर में रोड ठेकेदार द्वारा थर्मोप्लास्टिक हीटर मशीन जिससे नई निर्मित सड़क में वाइट कालर की बॉर्डर पट्टी बनाई जाती है वह मशीन पिकअप वाहन में रखकर 250 डिग्री तक गर्म की जा रही थी और धड़ल्ले से नियमो को चुनौती दी जा रही है।

बता दे कि पन्ना नगर में शासकीय कार्यालयो परिसर में नई निर्मित सड़क बनाई गई है और उसमें बॉर्डर व्हाइट कलार पट्टी बनाई जानी है जिसमें केमिकल को तेज तापमान पर गर्म किया जाता है फिर उसको सड़क पर पट्टी बनाई जाती है और इसमें व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग होता है लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमों को चुनौती देते हुए पीडब्ल्यूडी के जिला कार्यालय परिसर में ही घरेलू गैस सिलेंडर को पिकअप वाहन में लगाकर मशीन को गर्म किया जा रहा था।

बता दे की इस विषय की जानकारी pwd के मुख्य कार्यपालन यंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को थी लेकिन वह जानकर भी अनजान बनते रहे और धड़ल्ले से कार्यालय के अंदर ही मशीन में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होता रहा जब इस विषय में खाद आपूर्ति अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी को बताया गया तो उन्होंने बताया कि मैं दूर हूं आप फोटो वीडियो भेज दे मैं करवाई करवाता हूं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *