धामनोद। नगर के व्यवसाई मनोज सिंघल की माताजी पार्वतीबाई सिंघल का दुखद निधन हो गया। मरणोपरांत सिंघल परिवार द्वारा लायंस क्लब के माध्यम से पूज्य माताजी के नेत्रदान करवाए गए।
धामनोद से सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट
निधन पश्चात नेत्रदान सम्पन्न 
धामनोद। नगर के व्यवसाई मनोज सिंघल की माताजी पार्वतीबाई सिंघल का दुखद निधन हो गया। मरणोपरांत सिंघल परिवार द्वारा लायंस क्लब के माध्यम से पूज्य माताजी के नेत्रदान करवाए गए। डॉ निलेश जायसवाल ने कार्निया निकाला जिसमें वार्ड बॉय सुरेन्द्र मंडलोई का भी सहयोग रहा। कार्निया आई बैंक इंदौर भेजा गया। क्लब द्वारा मनोज और रूपेश सिंघल सहित परिवार का साधुवाद किया।
तत्पश्चात अंतिम यात्रा निज निवास से खलघाट मुक्तिधाम तक गई जहां नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रह्लाद भंडारी प्रमोद केडिया मनीष मंगल शैलेन्द्र सिंघल जगदीश बालाजी पूर्व डीएसपी दिनेश सिंह चौहान।नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश शर्मा पत्रकार मनीष छाबड़ा मदन सिंघल अनिल सिंघल उमेश धाडीया पंकज बंसल अरुण बंसल श्रीराम गर्ग ओम सिंघल सहित कई लोगों ने श्रद्धाजंली अर्पित की।
फोटो (1) पार्वती बाई सिंघल
