भोपालमध्य प्रदेश

जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में 29 युवाओं और नागरिकों ने किया रक्तदान  विधायक श्री जैन एवं सीईओ श्री सक्सेना ने रक्तदान कर रक्त की महत्वता का दिया संदेश  निवाड़ी में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर एवं वृहद मेडीकल चेकअप कैम्प आयोजित 

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

सेवा पखवाड़ा : जिला प्रशासन के तत्वाधान में अभियान का भव्य शुभारंभ

जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में 29 युवाओं और नागरिकों ने किया रक्तदान

विधायक श्री जैन एवं सीईओ श्री सक्सेना ने रक्तदान कर रक्त की महत्वता का दिया संदेश

निवाड़ी में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर एवं वृहद मेडीकल चेकअप कैम्प आयोजित

माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर आज राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भैंसोला, जिला धार में पीएम मित्र पार्क, धार का शिलान्यास एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में जिला प्रशासन निवाड़ी के तत्वाधान में जिले की समस्त नगर एवं ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा को सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जिले में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत जिला स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 निवाड़ी में रक्तदान शिविर एवं वृहद मेडीकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

रक्तदान शिविर एवं वृहद मेडीकल चेकअप कैम्प में जिले के युवा वर्ग, महिलाओं, पत्रकार प्रतिनिधियों, गणमान्यजनों और अधिकारी कर्मचारी ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। रक्तदान शिविर में युवाओं और नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारी ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में शामिल हुए। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तत्वाधान में वृहद मेडीकल चेकअप कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिक, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण और जाँच की गई।

इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने रक्तदान किया। श्री जैन ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन दान मिलेगा, साथ ही आप भी स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी का विज़न और मुख्यमंत्री जी का मिशन प्रदेश के साथ साथ निवाड़ी जिले में विकास, उद्योग और रोज़गार के द्वार प्रशस्त हुए हैं।

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्तदान शिविर में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए रक्त की महत्वता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता, यह मनुष्य में ईश्वरीय देन है। उन्होंने कहा कि आपके रक्तदान से जरूरतमंद के जीवन को बचाया जाए इससे अधिक पुण्य का कोई कार्य नहीं। रक्तदान शिविर में 29 युवाओं और नागरिकों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, अध्यक्ष नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार, श्री नंदकिशोर नापित, हिन्दू सत्यनाथ अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. अनिल झमनानी, बड़ी संख्या में पत्रकार प्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *