मध्य प्रदेश

एसटीएफ ने जब्त किए 13 लाख रुपये के नकली नोट, पांच गिरफ्तार

एसटीएफ ने जब्त किए 13 लाख रुपये के नकली नोट, पांच गिरफ्तार

उज्जैन। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की उज्जैन इकाई ने सोमवार को 13 लाख 35 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने राजस्थान और मप्र के इलाकों में नकली नोट चलाए हैं। आरोपितों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उज्जैन अंजना तिवारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी आगर रोड स्थित वेयर हाउस के पास कुछ संदिग्ध लोग नकली नोट लेकर घूम रहे हैं।.

Related Articles