भोपालमध्य प्रदेश

विवेकानंद विद्या विहार में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित

मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

विवेकानंद विद्या विहार में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित


मराल ओवरसीज लिमिटेड द्वारा संचालित विवेकानंद विद्या विहार, मराल सरोवर में विद्यालय का पहला पूर्व छात्र मिलन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्थापना के 30 वर्षों की शैक्षिक यात्रा का स्मरण करते हुए पूर्व छात्रों, वर्तमान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल स्मृतियों को संजोने का माध्यम नहीं, बल्कि पूर्व छात्रों को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है, जिससे वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। कई पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान में प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, व्यवसाय एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय में प्रवेश लेने वाला पहले विद्यार्थी अरुण प्रताप सिंह, छात्रावास में 10 वर्ष तक रहने वाले और नर्सरी से 12 तक अध्ययन करने वाले अनेक विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन के गठन की भी घोषणा की गई,जिसके अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और संयोजक उदयेंद्र सिंह गौड़ आदि वक्ताओं ने बताया कि इस संगठन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक सूत्र में बाँधना, सामाजिक-शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करना है।

विद्यालय के संस्थापक श्री लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के ध्येय के अनुसार विवेकानंद विद्या विहार केवल शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला एक प्रेरक केंद्र है। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे विद्यालय से जुड़े रहकर अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें।

समारोह के अंत में पूर्व विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *