भोपालमध्य प्रदेश

शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश: निवाड़ी के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश: निवाड़ी के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।

निवाड़ी :- शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में निवाड़ी जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया जिले के वरिष्ठ एवं विद्वान अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनीषा जैन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की गयी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

ज्ञापन सौंपते समय अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में गहरा रोष देखा गया तथा सभी ने एकजुट होकर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है

अधिवक्ता विवेक भास्कर ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश के अधिवक्ता साथी अत्यंत दुखी और आक्रोशित हैं। एड. संजय सक्सेना जी की हत्या केवल एक अधिवक्ता पर हमला नहीं, बल्कि पूरी न्याय व्यवस्था के सम्मान पर हमला है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का लागू होना समय की मांग है। यदि हमारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और व्यापक करेंगे और कहा कि एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा खतरे में होना बेहद चिंताजनक है ।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष शीलप्रकाश रावत , सचिव अनुराग नायक , वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र खरे , एडवोकेट धर्मेन्द्र निर्मल , एड आशीष यादव , एड राजूल शेखर , एड ठाकुरदास रायकवार , एड रविन्द्र कुमार खरे , एड नंदकिशोर रजक , हरिशचंद्र यादव , प्रियंक दुबे , राहुल नायक , भजन लाल सोनी , शिवम तिवारी , मोहन यादव , सुजीत दुबे , राहुल पाण्डेय , लक्ष्मण , नीशा वर्मा , रविकांत चौरसिया , नीलेन्द्र यादव , एड गोपालदास कुशवाहा , संदीप कौशिक शिवराज यादव , समेत सैकड़ों की संख्या में विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *