भोपालमध्य प्रदेश

जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मति अंजू पवन भदोरिया ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

उपेंद्र गौतउपेंद्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मति अंजू पवन भदोरिया ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

रायसेन जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मति अंजू पवन भदोरिया द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी जनपदों में पदस्थ बीआरसी और एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजर उपस्थित रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया:

 

1. खाद्यान्न उठाव: खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

2. आईबी आईएस मैसेज: आईबी आईएस मैसेजिंग सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू करने पर चर्चा।

3. शाला उपस्थिति बढ़ाने: शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय।

4. सोशल ऑडिट: सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता के लिए सोशल ऑडिट को प्राथमिकता।

5. मां की बगिया: बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के लिए “मां की बगिया” कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश।

6. किचन डिवाइस रिप्लेसमेंट: विद्यालयों में रसोई उपकरणों के रिप्लेसमेंट पर विशेष ध्यान।

7. स्वास्थ्य परीक्षण: बच्चों और कर्मचारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था।

8. तिथि भोज: सामुदायिक भोज की योजना को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने पर चर्चा।

9. खाद्यान्न रजिस्ट्रेशन: खाद्यान्न वितरण के लिए सही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाने पर जोर।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को इन निर्देशों को समयबद्ध तरीके से लागू करने को कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो तो जिले का विकास तेज गति से होगा।

Related Articles