भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक उदयपुर में सम्पन्न,,

   
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक उदयपुर में सम्पन्न
पुरानी पेंशन को लागू करवाने तथा निजीकरण के विरोध की बनी रणनीति

उदयपुर 21 मार्च 2021, महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 20-21 मार्च 2021 को अजमेर विद्युत वितरण निगम के कॉन्फ्रेंस को हॉल में आयोजित की गई, जिसके समापन पर मुख्य अतिथि माननीय हिरण्यमय पंडया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ , माननीय जयंती लाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ , बैठक की अध्यक्षता श्री विपन डोगरा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मा हिरण्यमय पंडया ने संगठन को मार्गदर्शन देते हुए। सरकार के चार प्रमुख कानूनों की जानकारी दी जिसमे
1 न्यूनतम वेतन कानून – जिसमे प्रत्येक को न्यूनतम वेतन प्राप्त हो।
2 सामाजिक सुरक्षा कानून – समाज मे सभी को सुरक्षा प्राप्त हो संगठित और असंगठित सभी को सुरक्षा प्राप्त हो।
3 स्वास्थ योजना – जिसमे आयुष्मान, स्वास्थ बीमा की योजना है।
4 ओद्योगिक सुरक्षा कानून – जिसमे ओद्योगिक कार्य मे लगी महिलाओ की सुरक्षा तथा कर्मचारियों की सुरक्षा ।
जिसमे भारतीय मजदूर संघ ने सरकार इन कानूनों में अच्छी बातों का समर्थन किया परन्तु विरोधी नीति का विरोध किया जिसमें सामाजिक सुरक्षा में प्रत्येक कर्मचारी को उसके अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन मिलना चाहिए । पुरानी पेंशन लागू हो तभी सामाजिक सुरक्षा होगी।
स्वास्थ योजना के अंतर्गत आयुष्मान योजना कर्मचारियों पर भी लागू हो। कर्मचारी और मजदूर को स्वाथ्य की जिम्मेदारी होनी चाहिये।
सामाजिक सुरक्षा सभी को हो महिलाओ, नर्सो , पत्रकार, वकील, कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिये।
भारतीय मजदूर संघ बिजली, पानी, यातायात, देश के आयुध कारखानो और सरकारी क्षेत्रो का निजीकरण का विरोध करता है।
राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं वेतन भक्तों व रुके महंगाई भत्ते, पुरानी पेंशन प्रारम्भ करने, एक देश एक वेतनमान, संविदाकर्मियों को नियमित करने, 7 वां वेतनमान सभी को देने , पर चर्चा हुई भारत सरकार को प्रेषित ज्ञापन का प्रारूप तैयार किया गया, साथ ही राज्यो का प्रतिवेदन सभी राज्यो के महामंत्री और प्रतिनिधि द्वारा रखा गया। श्री विपिन डोगरा द्वारा संगठन की रीति नीति एवं विभिन्न राज्यों में संचालन संबंधी बाधाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया श्री विष्णु वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा विभिन्न राज्यों में कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया एवं निवारण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया बैठक में 12 राज्यों के महामंत्री, अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य सहित 32 प्रतिनिधि उपस्थित रहे राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह धाकड़, प्रदेश महामंत्री श्री राकेश शर्मा , मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया , महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विन सूर्यवंशी, सहित केरल, त्रिपुरा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमांचल सहित 12 राज्यो के प्रतिनिधि रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close