मध्य प्रदेशभोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की पेसा समन्वयकओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा

टिकेश्वर निषाद की रिपोर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश  मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने आज निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेसा समन्वयकों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। पेसा कॉर्डिनेटर मुस्तैदी से कार्य करें। जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों को पेसा नियम की पूरी जानकारी हो। प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए पेसा नियम की जानकारी उन तक हर हालत में पहुंचे। पेसा समन्वयक और मोबिलाइजर की बड़ी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन बैठक करके दायित्व का निर्धारण करे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभिन्न समितियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। पेसा नियम को नीचे तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पेसा कोर्डिनेटर एवं मोबिलाइजर मिलकर कार्य करें। कॉर्डिनेटर को प्रशिक्षित करें। पूरी प्रमाणिकता के साथ पेसा नियम की जानकारी देने के लिए जुट जाएं।

Related Articles

Check Also
Close