भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज नवीन कृषक उपज मंडी निवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। 

महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

कलेक्टर ने नवीन कृषक उपज मंडी निवाड़ी का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज नवीन कृषक उपज मंडी निवाड़ी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती भिडे ने निर्देश दिए कि किसानों के लिए बिजली, पानी और स्वच्छता की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने कृषकों से मंडी की नीलामी भाव तौल भुगतान भावान्तर योजना 2025 के उद्देश्य लाभ कृषकों के पंजीयन योजना के महत्वपूर्ण विषयों एवं मंडी विपणन हेतु उपलब्ध मण्डी की सुविधाओं के बारे में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि व्यापारी तुलावट, हम्मालों की उपस्थिति नीलामी समय पर रहे। प्रवेश नीलामी, तौल भुगतान मण्डी प्रांगण में कर्मचारी वर्दीधारण कर नियत समय पर उपस्थित होकर नीलामी करावें।सीसीटीवी कैमरा लाईट छाया पानी शौचालय कृषक विश्राम गृह, कैन्टीन इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण दुरूस्त रखने के निर्देश दिये प्रांगण में नियमित साफ सफाई कराई जाये। प्रांगण में शीघ्र दुकानें निर्मित कराई जाकर आवंटित कराई जावें। सोयाबीन की नीलामी हेतु विधिवत प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *