भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री दुबे ने गैरतगंज तथा सिलवानी में राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

 

कलेक्टर श्री दुबे ने गैरतगंज तथा सिलवानी में राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण

रायसेन, 01 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा गुरूवार को गैरतगंज तथा सिलवानी में राजस्व न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व महाअभियान 2.0 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही का जायजा लिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा तरमीम सहित दर्ज अन्य राजस्व प्रकरणों की संख्या, उनके निराकरण की कार्यवाही तथा पारित आदेशों को अभिलेख में दर्ज किए जाने सहित अन्य कार्यो की विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles