भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री दुबे ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

 

कलेक्टर श्री दुबे ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

रायसेन, 06 अगस्त 2024

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में कलेक्टर श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 53 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आर्थिक सहायता, पीएम आवास, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, विद्युत बिल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles