भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समन्वय बैठक आयोजित

निवाडी से मेहशचन्द्र केवट की रिपोर्ट

सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है : कलेक्टर

आमजन लोकतांत्रिक शैली में अपनी बात रखें, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहयोग के लिए हमेशा तैयार है : एसपी

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समन्वय बैठक आयोजित

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती भिडे ने जिले की उन्नति और विकास हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त समन्वय के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। एक दूसरे के सहयोग और समन्वय से जिले के विकास को उच्च शिखर पर पहुंचाया जा सकता है। जमीनी विवादों में पुलिस और प्रशासन दोनों को साथ मिलकर काम करना होगा। जमीनी विवादों में छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। जहां भी भीड़ की स्थिति निर्मित होती है, वहां संवेदनशीलता का परिचय देते हुए निष्पक्ष रूप से कार्य करें। सुरक्षात्मक दृष्टिगत जिले में आवश्यक प्रमुख स्थानों पर सतत निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. नरवरिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन लोकतांत्रिक शैली में अपनी बात रखें, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी शासकीय कार्यालय में अभद्र व्यवहार या आक्रोश की स्थिति पैदा करने पर शक्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने धरना/प्रदर्शन, ज्ञापन के संबंध में निर्देश दिए कि ओरछा श्रीराम राजा मंदिर प्रांगण में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन, ज्ञापन एवं बैनर इत्यादि लगाने पर शक्त मनाही है, नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कानून एवं व्यवस्था सतत, निरंतर जारी रखने वाली प्रक्रिया है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *