ड्रग इंस्पेक्टर ने निवाड़ी में औषधि प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण मोहित फार्मा से कफ सिरप का सैंपल जब्त, ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, भोपाल भेजा जाएगा
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
ड्रग इंस्पेक्टर ने निवाड़ी में औषधि प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण मोहित फार्मा से कफ सिरप का सैंपल जब्त, ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, भोपाल भेजा जाएगा
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में ड्रग्स इंस्पेक्टर सुश्री सपना सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम ने निवाड़ी स्थित विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों (मेडिकल स्टोर्स) का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दवाओं की गुणवत्ता और अनुपालन मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
निरीक्षण किए गए प्रतिष्ठान:
बदोनिया मेडिकल स्टोर, मोदी फार्मा, माही मेडिकल स्टोर, मोहित फार्मा, आरजू मेडिक्स स्टोर, जैन मेडिकल स्टोर
गुणवत्ता जाँच हेतु सैंपलिंग:
निरीक्षण के दौरान, मोहित फार्मा से कफ सिरप (Cough Syrups) का सैंपल लिया गया। इस सैंपल को विस्तृत गुणवत्ता जाँच के लिए ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, भोपाल भेजा जाएगा। जाँच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विनियामक कार्रवाई की जाएगी।
अनियमितताओं पर कार्रवाई:
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के ौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के लिए, लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा संबंधित लाइसेंसधारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया जाएगा। नियमानुसार जवाब संतोषजनक न होने पर लाइसेंस रद्द करने या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। ड्रग्स इंस्पेक्टर सपना सिंह राजपूत ने दोहराया कि विभाग दवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे।
