जिला निवाड़ी में बड़े मियां रावण एवं,छोटे मियां कुम्भ करण दोनों का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित
महेश केवट निवाड़ी मध्य प्रदेश।
जिला निवाड़ी में बड़े मियां रावण एवं,छोटे मियां कुम्भ करण दोनों का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित


जिला मुख्यालय के नगर निवाड़ी में एक नहीं दो रावण के पुतले जलाए गए। छोटा रावण का पुतला छोटा बच्चा सारांश रैकवार द्वारा रावण का पुतला 5 फुट का ऊंचा बनाया जिसे भारतीय स्टेट बैंक शाखा निवाड़ी तिराहे पर छोटे मियां रावण का दहन किया गया। वही दूसरा बड़ा मियां रावण दहन का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 निवाड़ी के स्टेडियम ग्राउंड में किया गया यह कार्यक्रम समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। जिसके आयोजन रोहिन राय थे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया शामिल हुए ।सबसे पहले कार्यक्रम की सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरुआत से हुई। इसके बाद रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए।
