भोपालमध्य प्रदेश
निवाड़ी जिले में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध संग्रहण तथा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनयम में दर्ज किए गए
महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
निवाड़ी जिले में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध संग्रहण तथा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनयम में दर्ज किए गए
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी जिला निवाड़ी श्री भीमराव वैद्य के मार्गदर्शन में व्रत प्रभारी सुश्री श्रद्धा जैन द्वारा मदिरा संग्रहण व विक्रय हेतु जिला निवाड़ी के बिनवारा क्षेत्र मैं कार्यवाही कर अवैध मदिरा के विक्रेताओं/संग्रहकर्ताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही कर 20 लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई, तथा विधिवत तरीके से जप्त कर मौके पर वीडियोग्राफी की गई ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री दीपा मरकाम,आबकारी आरक्षक शुभम चौधरी, अवधेश अहिरवर, देवेंद्र कुमार, नगर सैनिक सौरभ धनकड़ सहित समस्त स्टॉफ की विशेष भूमिका रही।