भोपालमध्य प्रदेश
माननीय न्यायालय प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
माननीय न्यायालय प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण 
माननीय न्यायालय प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवाड़ी श्री सतीश कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी श्रीमती सोनम वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल ने सब जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों की भोजन व्यवस्था चखकर जांच की, उन्होंने बंदियों से संवाद किया। न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशियां सहित साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं पूछी बंदियों को पढ़ने हेतु कलेक्टर द्वारा भेजी गई पुस्तकें वितरित की। इस दौरान साथ में जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज कुमार भी उपस्थित रहे। जेल में सभी व्यवस्था अच्छी मिली।