भोपालमध्य प्रदेश
भारत निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
भारत निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
निवाड़ी मध्य प्रदेश
भारत निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आज से 16 जुलाई 2025 तक बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एचबी शर्मा के मार्गदर्शन में निवाड़ी के जनपद पंचायत सभागार में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ ऋषिकेश राजपूत, श्री एबी शर्मा, श्री व्हीके पुरोहित, श्री अमित कुमार पाण्डे, श्री भगवत सिंह एवं श्री आनंद कुमार पाण्डे प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
