भोपालमध्य प्रदेश
MP के प्रशासनिक मुखिया नवनियुक्त मुख्य सचिव (CS) 1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन आज अपना कार्यभार संभालेंगे।
एम जी सरबर की रिपोर्ट
MP के प्रशासनिक मुखिया नवनियुक्त मुख्य सचिव (CS) 1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन आज अपना कार्यभार संभालेंगे। जैन को वीरा राणा के स्थान पर पदस्थ किया गया है। जो गत 30 सितंबर को सेवानिवृत हों गई है। नव नियुक्त मुख्य सचिव संग्रामपुर में 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के एजेंडे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन आज अभी दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट से भोपाल एयरपोर्ट पधारे भोपाल में मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ संभागीय आयुक्त संजीव सिंह भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी मुख्य सचिव का स्वागत गुलदस्ते के साथ किया भोपाल एयरपोर्ट पर। मुख्य सचिव आज सुबह 10:30 बजे पदभार ग्रहण करेंगे।*