निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं एसपी डॉ. नरवरिया ने परेड का निरीक्षण कर, परेड की सलामी ली
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
🇮🇳77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह🇮🇳
“जिले में गणतंत्र की गूंज: आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला”
“बुंदेली शौर्य और तिरंगे की शान निवाड़ी जिले में उत्साह के साथ मनाया लोकतंत्र का उत्सव”
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
कलेक्टर श्रीमती भिड़े एवं एसपी डॉ. नरवरिया ने परेड का निरीक्षण कर, परेड की सलामी ली
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया 
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं (मीसा बंदी) लोकतंत्र प्रहरी को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया 
परेड में सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल जिला निवाड़ी को प्रथम पुरूस्कार, जूनियर वर्ग में बालिका स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल निवाड़ी को प्रथम पुरस्कार मिला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 के छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरूस्कार मिला 
विभागीय झांकी प्रदर्शन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर जिला पर्यटन विभाग निवाड़ी को प्रथम पुरस्कार मिला
77वें गणतंत्र दिवस पर्व समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने प्रातः 9ः00 बजे मुख्य समारोह स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 खेल मैदान, निवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया मंच पर उपस्थित रहे। झंडा वंदन उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। साथ ही पुलिस बल के जवानों द्वारा कलेक्टर को गार्ड ऑॅफ ऑनर दिया गया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं (मीसा बंदी) लोकतंत्र प्रहरी को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस बल के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। साथ ही समारोह स्थल पर कलेक्टर तथा एसपी के द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
77वें गणतंत्र दिवस पर्व पर मुख्य समारोह स्थल पर कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।तत्पश्चात् कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परेड की टुकड़ियों के जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी टुकड़ियों के प्लाटून कमांडेंट से परिचय प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा विसिल के साथ पीटी की गई।
77वें गणतंत्र दिवस पर्व पर मुख्य समारोह स्थल पर शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर विभागों द्वारा आयोजित विभागीय उपलब्धियों एवं शासन की योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।.
पुरस्कार वितरण :
निवाड़ी जिले की प्रतिभाओं और उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों का सम्मान किया। जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले होनहार छात्रों, नव-नियुक्त अधिकारियों और अपनी सेवाओं से जनता को राहत पहुँचाने वाले शासकीय सेवकों के लिए आज का दिन गौरवशाली रहा। प्रशासन द्वारा जारी “पुरस्कार वितरण सूची” के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिले की बेटियों ने उच्च पदों पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सुश्री सौम्या जैन ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 14वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, सुश्री अदिति जैन का चयन सिविल जज (2025) के पद पर और सुश्री संध्या पाण्डेय का चयन सहायक प्राध्यापक (2022) के रूप में हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा इन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल और उच्च शिक्षा में निवाड़ी के छात्रों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्र लखन लाल राय कक्षा 12वीं (गणित समूह) में राज्य की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान। छात्र अवीर सोनी कक्षा 12वीं (जीव विज्ञान) में राज्य की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान, अक्षय खरे कक्षा 12वीं (कृषि समूह) में राज्य की प्रावीण्य सूची में 4 स्थान रहा।
छात्र कैलाश कुशवाहा का प्रथम और राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार का तृतीय स्थान रहा। इन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
सुशासन और विकास कार्यों में अग्रणी
प्रशासनिक दक्षता और जन-सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर अधिकारियों को सम्मानित किया
सुशासन और विकास कार्यों में अग्रणी
प्रशासनिक दक्षता और जन-सेवा के क्षेत्र में भी अधिकारियों ने मिसाल पेश की है। सीएम हेल्पलाइन का त्वरित निराकरण जनपद पंचायत निवाड़ी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश रंधावा और जल निगम निवाड़ी के उप-प्रबंधक संदीप भारद्वाज को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कृषि और पर्यटन उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री देवी सिंह राजपूत को और ग्रामीण पर्यटन (होम स्टे) के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए माया कुशवाहा (दीप हिल व्यू होम स्टे) को सम्मानित किया गया। साथ ही विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर जिले के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने कहा यह सम्मान जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।
परेड, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान 
मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सरोज राय, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया द्वारा परेड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल जिला निवाड़ी को प्रथम पुरूस्कार, जिला पुलिस बल डीजीपी रिजर्व को द्वितीय पुरूस्कार सम्मानित किया गया। साथ ही जूनियर वर्ग में बालिका स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल निवाड़ी को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी गर्ल्स पीजी कॉलेज निवाड़ी को द्वितीय पुरस्कार एवं एनसीसी बॉयज पीजी कॉलेज निवाड़ी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तथा जिला पुलिस बल को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 के छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरूस्कार, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी को द्वितीय पुरूस्कार एवं स्कॉलर्स पब्लिक हायर सेकेंडरी निवाड़ी को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ विभागीय झांकी प्रदर्शन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर जिला पर्यटन विभाग निवाड़ी को प्रथम पुरस्कार, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला पंचायत निवाड़ी को द्वितीय पुरस्कार, जिला स्वास्थ्य विभाग को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विशेष भोज 
गणतंत्र दिवस पर्व समारोह समापन उपरांत जिला प्रशासन के तत्वाधान में ग्राम पंचायत लड़वारी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जनप्रतिधियों, पत्रकार प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं छात्र छात्राओं के साथ विशेष भोज में सहभागिता कर भोजन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सरोज राय, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटैरया, जनपद पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी श्रीमती निरंजना जैन, अध्यक्ष नगर परिषद श्री गुलाब अहिरवार, नंद किशोर नापित, श्री मंगेश रमपुरिया अन्य जनप्रतिनिधगण, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह अन्य अधिकारीगण, पत्रकार प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

