नववर्ष 2026 के शुभ आगमन पर अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्साह, अपनत्व और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।
मध्य प्रदेश धार जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
धमनोद में अग्रवाल फ्रेण्डस क्लब का प्रेरणादायी समारोह, पूर्व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान सलंग-धामनोद।
नववर्ष 2026 के शुभ आगमन पर अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्साह, अपनत्व और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।
इस अवसर पर क्लब के स्थापना वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2025 तक सेवा देने वाली सभी पूर्व पदाधिकारियों — सुनीता मंगल, रत्ना तायल, किरण अग्रवाल, खुशबू सिंघल, मनीषा बंसल, प्रीती बंसल, अलका अग्रवाल, रेखा गोयल, राजश्री गर्ग एवं वेदेही मित्तल — को शील्ड भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर गर्व और आत्मीयता की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान अब तक आयोजित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में समाज हित में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
समारोह को और अधिक आनंदमय बनाने हेतु मनोरंजक खेल, तंबोला का आयोजन किया गया, वहीं सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में क्लब की वर्तमान अध्यक्ष स्वीटी खजांची एवं सचिव शीतल गर्ग की विशेष भूमिका रही, जिनके समर्पण और नेतृत्व ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
यह समारोह नारी शक्ति, सामाजिक समर्पण और संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।