भोपालमध्य प्रदेश

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही* :-

**आवेदक* :-

आशुतोष सैनी, संचालक रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, तिलक नगर, इंदौर

**आरोपी*

माता प्रसाद गौड, विकास खंड श्रोत समन्वयक, इंदौर अर्बन -2, निवासी अरिहंत नगर इंदौर

*रिश्वत राशि-*

13000/-रू.

*विवरण-*

आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय उपस्थित होकर शिकायत की कि मेरे स्कूल की मान्यता मैं 3 वर्ष की समय वृद्धि करने का आवेदन शिक्षा विभाग में दिया था।

BRC द्वारा अपनी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट देने के एवज में 20000/- रुपए रिश्वत की माग की गई। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।

सत्यापन में आरोपी द्वारा 18000/- की मांग की और 5000/- रुपए भी ले लिए। इस प्रकार शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 25.03.2025 को ही ट्रेप दल का गठन किया गया।

आरोपी द्वारा आवेदक से रिश्वत् राशि 13000/- रू. प्राप्त करने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही लोकायुक्त कार्यालय परिसर में जारी है।

*ट्रैपदल सदस्य*

डीएसपी श्री सुनील तालान, निरीक्षक श्रीमति रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अनिल परमार,आरक्षक चेतन परिहार, आरक्षक शिव पाराशर, कृष्णा एवं आदित्य भदौरिया शामिल हैं।

Related Articles