भोपालमध्य प्रदेश

एक बार फिर धन्य हुई धामनोद की धरती अयोध्या राम मंदिर से पधारे संत चरण से

धार से सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

एक बार फिर धन्य हुई धामनोद की धरती अयोध्या राम मंदिर से पधारे संत चरण से

 

अयोध्या नगरी के राम जन्म भूमि एवं कृष्ण जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के उत्तराधिकारी गुरुदेव महंत कमल नयन दास जी महाराज

का मंगलवार को धामनोद नगर में प्रथम बार आगमन हुआ। उनके आगमन पर भक्तों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं और जयघोष के बीच नारायण विहार परिसर में मनीष गर्ग एवं भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गुरुदेव महाराज ने अपने दिव्य प्रवचनों और अध्यात्मिक संदेशों से न केवल धामनोद नगर अपितु अन्य प्रदेशों में भी हजारों लोगों को प्रेरित किया है। नारायण विहार गर्ग निवास पर गुरुदेव का स्वागत करने के लिए सुबह से ही गर्ग परिवार और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जैसे ही गुरुदेव का आगमन हुआ, उपस्थित जनसमूह “जय गुरुदेव” के नारों से गूंज उठा। भक्तों ने फूलों की वर्षा कर अपने गुरुदेव का स्वागत किया। इस दौरान सभी में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। गुरुदेव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में सभी को आध्यात्मिकता और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाने का उपदेश दिया। उन्होंने कहा, “सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा और परोपकार से जुड़ी हो। सनातन धर्म में जीवन को सादगी और सत्य के मार्ग पर ले जाना ही ईश्वर की आराधना है।”महाराज जी के साथ महंत विमल कृष्ण दास ,दीपक ओझा,महंत राघवेन्द्र दास जी अब मिथिला शरण जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सर्वमंगला मंदिर के सुमित पंडित जी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक सिंघल, प्रमोद केडिया, मनीष मंगल स्वरूप चंद्र गर्ग मुन्ना काका सिंघल मनोज सिंघल अरुण गर्ग गिरधारी गर्ग अभिषेक गर्ग,अनिल खजांची,विष्णु कर्मा,निलेश माहेश्वरी एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *