भोपालमध्य प्रदेश

ई-दक्ष में सेवा प्रदाताओं के प्रशिक्षण का आयोजन,

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

ई-दक्ष में सेवा प्रदाताओं के प्रशिक्षण का आयोजन,

रायसेन पंजीयन विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना संपदा 2.0 को इस माह लागू किया जाना प्रस्तावित है। जिला पंजीयक ने बताया कि महानिरीक्षक एवं पंजीयन मुद्रांक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जल्द से जल्द सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पंजीयन विभाग संपदा साफ्टवेयर के नवीन संस्करण सम्पदा 2.0 लागू होना है। इसमें संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर से उपपंजीयक कार्यालय में दस्तावेजों का पंजीयन व रजिस्ट्री आदि की जाएगी, जो कि पहले की तुलना में ज्यादा आसान होगी। है। नागरिक अब स्‍वयं की रजिस्‍ट्री एवं ई स्‍टाम्‍प बना सकते है ।

जिस संबंध में जिले के समस्त सर्विस प्रोवाईडरों को जिले के ई-दक्ष केन्द्र रायसेन में दिनांक 05.08.2024 से 10.08.2024 तक संपदा 2.0 की ट्रेनिंग मास्‍टर ट्रेनर श्री प्रशांत तिवारी वरिष्‍ठ प्रशिक्षक ई दक्ष एवं श्री नितिन दीक्षित सहायक प्रबंधक के द्वारा दी जा रही है

Related Articles