प्रेस क्लब धामनोद ने रचा नया कीर्तिमान, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का ऐतिहासिक संगम
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

प्रेस क्लब धामनोद ने रचा नया कीर्तिमान, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का ऐतिहासिक संगम
धामनोद नगर ने पत्रकारिता के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय उस समय जोड़ा, जब प्रेस क्लब धामनोद के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार शपथ समारोह एवं मिलन समारोह रविवार, 21 दिसंबर 2025 को साईं गार्डन धामनोद में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धामनोद बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया, जहां पत्रकारिता के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नाम एक मंच पर एकत्रित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में
डॉ. अरुण सक्सेना (हेड – साधना न्यूज़ एवं प्रदेश अध्यक्ष, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश),
डॉ. नवीन आनंद जोशी (राष्ट्रीय महासचिव BSPS एवं प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश प्रेस क्लब)
एवं छोटू जी शास्त्री (अध्यक्ष, जिला पत्रकार संघ धार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशासनिक सहभागिता के रूप में एसडीओपी मोनिका सिंह एवं थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाइयाँ दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे देवर्षि नारद मुनि एवं माँ सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच से अतिथियों ने पत्रकारिता की निष्पक्षता, सामाजिक दायित्व और लोकतंत्र में मीडिया की सशक्त भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने प्रेस क्लब धामनोद के इस ऐतिहासिक आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर खलघाट, धरमपुरी, बाकानेर, मनावर, सिंघाना, कुक्षी, डही, गंधवानी, बाघ, बदनावर, सेंधवा सहित अनेक क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकार साथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। पत्रकारों को मोती की माला, पुस्तक एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि अतिथियों को पुष्पमालाओं एवं श्री वेंकटेश बालाजी की प्रतिमा स्वरूप छायाचित्र प्रदान किए गए।
समारोह के पश्चात सामूहिक भोजन के माध्यम से पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और संगठनात्मक एकता को और सशक्त किया गया।
निस्संदेह, यह आयोजन प्रेस क्लब धामनोद की एकजुटता, संगठन क्षमता और पत्रकार सम्मान की भावना का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।बाइट डॉ नवीन जोशी भोपाल
