भोपालमध्य प्रदेश

बालिका शौचालय में पुरुष यूरिनल! 3.12 लाख की लागत पर उठे सवाल

रिपोर्टर – रामकृष्ण सेलिया

बालिका शौचालय में पुरुष यूरिनल! 3.12 लाख की लागत पर उठे सवाल

रिपोर्टर – रामकृष्ण सेलिया

धार। मध्य प्रदेश के कुक्षी (जिला धार) स्थित एक शासकीय विद्यालय में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बालिकाओं के लिए निर्मित शौचालय में पुरुषों के उपयोग वाला यूरिनल लगा दिया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त शौचालय निर्माण पर लगभग 3 लाख 12 हजार रुपये की राशि व्यय की गई है। इतनी बड़ी लागत के बावजूद मूलभूत डिजाइन और उपयोगिता की अनदेखी ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का कहना है कि यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि छात्राओं की गरिमा और सुविधा के साथ भी खिलवाड़ है। निर्माण कार्य की तकनीकी स्वीकृति, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *