धामनोद नगर में श्रद्धा पूर्वक आज मनाया आदरणीय अटल जी का स्मृति पर्व ,एवं कल सुबह 11:00 बजे गणमान्य नागरिकों के साथ मनाई जाएगी जन्म जयंती
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
धामनोद नगर में श्रद्धा पूर्वक आज मनाया आदरणीय अटल जी का स्मृति पर्व ,एवं कल सुबह 11:00 बजे गणमान्य नागरिकों के साथ मनाई जाएगी जन्म जयंती
धामनोद-नगर धामनोद में आज भारत रत्न, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी का स्मृति पर्व अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। तीनों बूथों के साथ-साथ नगर के प्रत्येक वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने अटल जी के विचारों और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिनांक 24 दिसंबर 2025 को नगर के नए बस स्टैंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वातावरण देशभक्ति और संस्कारों से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा, रामलाल यादव, निलेश महेश्वरी, संगीता यादव, ओम पटेल, धर्मेंद्र जी वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी, कवि हृदय और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और समर्पण की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को नई दिशा दी और राजनीति में शुचिता, मर्यादा व संवाद की परंपरा को मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि कल प्रत्येक बूथ स्तर पर अटल जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के सभी वार्डों में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होने वाली सभाओं में नगर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
धामनोद नगर में अटल जी का स्मृति पर्व एवं जन्मोत्सव एक जन-आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है, जो उनके प्रति नगरवासियों की गहरी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है।
