फिजीकल थाना पुलिस की सख्ती, परीक्षाओं और होली त्योहार को लेकर होटल, डीजे संचालकों को निर्देश, शांति समिति बैठक की आयोजित…
शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट
फिजीकल थाना पुलिस की सख्ती, परीक्षाओं और होली त्योहार को लेकर होटल, डीजे संचालकों को निर्देश, शांति समिति बैठक की आयोजित…!!!
शिवपुरी के फिजीकल थाना पुलिस ने छात्रों की परीक्षाओं और आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल, गार्डन और डीजे संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। 26 फरवरी को पुलिस ने होटल, लांज और मैरिज गार्डन संचालकों को रात 10 बजे के बाद डीजे बंद रखने और निर्धारित ध्वनि स्तर में ही म्यूजिक बजाने की समझाइश दी। नियमों का उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
वहीं 27 फरवरी को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें होलिका दहन, धुरेंडी और रंगपंचमी के दौरान शांति बनाए रखने पर चर्चा हुई। आयोजकों को होलिका दहन पर आपत्तिजनक गीत न बजाने, देर रात तक लाउडस्पीकर का उपयोग न करने और सुरक्षित स्थान पर होलिका दहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी से होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

