Uncategorized

विद्यार्थियों ने निकाली बाल श्रम विरोधी जन जगरूकता रैली  बाल एवं किशोर श्रम बचाव एवं पुनर्वास जागरूकता अभियान 

कृषक सहयोग संस्थान के कार्यकर्ताओं ने दी बाल बाल अधिकारों की जानकारी बच्चों ने लगाए नारे-घर घर हम जायेंगें,बाल श्रम मुक्त भारत बनायेंगें।

विद्यार्थियों ने निकाली बाल श्रम विरोधी जन जगरूकता रैल

  1.  बाल एवं किशोर श्रम बचाव एवं पुनर्वास जागरूकता अभियान

कृषक सहयोग संस्थान के कार्यकर्ताओं ने दी बाल बाल अधिकारों की जानकारी

बच्चों ने लगाए नारे-घर घर हम जायेंगें,बाल श्रम मुक्त भारत बनायेंगें।

रायसेन/मंडीदीप-

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में बाल एवं किशोर श्रम बचाव एवं पुनर्वास अभियान 1 जून से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने खरबई में बाल श्रम जन जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने बाल श्रम जागरूकता के लिए नारे लगाए। कहा-घर घर हम जायेंगें,बाल श्रम मुक्त भारत बनायेंगें। बच्चों को स्कूल भेजें,बाल श्रम से नाता तोड़ें।

रैली को संबोधित करते हुए कृषक सहयोग संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बताया कि 18 साल से पहले बच्चों को पढ़ाई ध्यान देना चाहिए।जिला समन्वयक अनिल भवरे ने कहा बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है।बच्चों से श्रम करवाने वाले पर 50 हजार तक जुर्माना और सजा का प्रावधान है। देश भर में बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति दिलाकर शिक्षा से जोड़ने के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है।

 

जागरूकता से रुकेगा बाल श्रम-

कृषक सहयोग संस्थान के जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बताया इस अवसर पर कहा कि देश में 1 जून से बाल एवं किशोर श्रम पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है। श्रम विभाग की कानून की जानकारी से लोग स्व प्रेरित हो बाल श्रम रोकने में मददगार साबित होंगे। बच्चों के हित में बाल श्रम कानून का व्यापक प्रसार प्रसार आवश्यक है। खरबई गांव में प्रचारक से जागरूक होकर लोग बच्चों को बाल श्रम में नियोजित नहीं करेंगे। रैली को उपसरपंच मो.शोहेल,प्रधानाध्यापक यंशवत सिंह जगेत सतेन्द्र सिंहे बघेल श्रीमती सविता कुशवाहा रामस्वरूप रायकवार राकेश कुमार उमरे,खरबई चौकी से आरक्षक रंजीत सोनी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। रैली में शिक्षक सतेंद्र बघेल,नेहा वर्मा,कृषक सहयोग संस्थान से मीना रैकवार,जगदीश शर्मा,राहुल यादव,राजकुमार सहभागी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *