भोपालमध्य प्रदेश
मौत की मिठाई… जिसे खाकर तीन मरे उसमें मिली थी चूहा मार दवा
*मौत की मिठाई… जिसे खाकर तीन मरे उसमें मिली थी चूहा मार दवा
*
गत 8 जनवरी को छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में लावारिस मिठाई खाकर तीन लोगों की मौत हुई और कई गंभीर बीमार हुए उस मिठाई को लेकर अब खुलासा हुआ कि उसमें किसी ने चूहा मार दवा यानी आर्सेनिक मिलाया था… इस मामले की पुष्टि मीडिया में मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने की… मिठाई में करीब ढाई सौ गुना ज्यादा मिठाई मिली थी, जिससे मिठाई पूरी जहरीली हो गई… बता दें कि एक थैले में मिली इस मिठाई को कुछ लोगों ने प्रसाद समझकर खा लिया था, जिससे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई… लगातार एक के बाद एक तीन मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और खाद्य विभाग ने भी जांच शुरू की..!
