भोपालमध्य प्रदेश

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर निवाड़ी हर्षाेल्लास से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह का शुभारंभ किया

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर हर्षाेल्लास से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

विधायक श्री अनिल जैन ने ओरछा में 50 लाख की लागत से सार्वजनिक धर्मशाला बनाने की घोषणा की

विद्यालयों की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई

जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांसकृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा जनजातीय क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से दिनांक 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2025 की दिनांक 15.11.2025 को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्‌ती के समापन के अवसर पर 01 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पांचवे जनजातीय गौरव दिवस को सम्मानपूर्वक मनाया जा रहा है।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के १५०वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के तत्वाधान में आज विवेकानंद सभागार (ऑडिटोरियम) में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन एवं अधिकारियों ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के १५०वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान श्री बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर डेडियापाड़ा, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम का अतिथियों, अधिकारियों, जनसमूह और छात्र छात्राओं द्वारा सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर विद्यालयों की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम में आए हुए नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित स्वरोजगार योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ तथा खाद्यान्न वितरण किया गया।

समारोह में विधायक श्री अनिल जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजाति समुदाय की उन्नति और विकास के लिए अनेक योजनाओं की सौगातें दी है। प्रधानमंत्री जी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान विधायक श्री जैन ने ओरछा में 50 लाख की लागत से सार्वजनिक धर्मशाला बनाने की घोषणा की। सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए शासन की महत्वकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को बताया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *