विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर विद्यालय के दो छात्रों को मिला INSPIRE-MANAK पुरस्कार
सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट
विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर विद्यालय के दो छात्रों को मिला INSPIRE-MANAK पुरस्कार
खरगोन: विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर विद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है! विद्यालय के दो होनहार छात्रों, रोमित पाटीदार (कक्षा 6) और आरव पाटीदार (कक्षा 7), को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा INSPIRE-MANAK पुरस्कार के लिए चुना गया है।
देशभर में चयनित ढाई हजार विद्यार्थियों में से ये दोनों छात्र खरगोन जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जिनके अभिनव विचारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। भविष्य के इन वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करी गई है जिससे ये अपने अभिनव विचार का प्रोटोटाइप विकसित कर राष्ट्रीय स्तर के लिए एग्जिबिशन में भागीदारी कर सकें ।
उनकी यह सराहनीय उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है।