भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं… इसलिए लगाया हूटर.. मनोज परमार को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आईपीएस ने रोक लिया…

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

 

‘राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं… इसलिए लगाया हूटर.. मनोज परमार को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आईपीएस ने रोक लिया…

आज बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का जन्मदिन है… ”भिया को बधाई” देने के लिए इंदौर में आज भले ही अखबारों के पन्ने भरे पड़े हों, लेकिन रविवार रात मनोज परमार को आईपीएस आदित्य पटोले ने अपनी कार से उतरवा लिया… खबरों के अनुसार, विजय नगर चौराहे पर चैकिंग अभियान चल रहा था… जब आईपीएस श्री पटोले ने देखा कि एक निजी स्कार्पियो कार में हूटर लगा है तो उन्होंने गाड़ी रूकवाकर साइड में खड़ी करवाई… इसमें से जब मनोज परमार निकलकर बाहर आए तो अधिकारी ने पूछा कि गाड़ी में हूटर क्यों लगा रखा है… तो मनोज परमार ने कहा – ”मैं बलाई समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं…” इस पर आपीएस आदित्य पटोले ने कहा कि सामाजिक व्यक्ति को भी इस तरह से गाड़ी में हूटर लगाकर चलने का कोई प्रावधान नहीं है, इसे हटाओ… इस पर मनोज परमार ने स्वेच्छा से हूटर हटाने की बात कही, तब जाकर अधिकारी ने वॉर्निंग देकर छोड़ा… खबरों की मानें तो परमार पर कुछ प्रकरण भी दर्ज हैं, जिनमें से कई कोर्ट में विचाराधीन हैं..!

Related Articles