नेशनलभोपालमध्य प्रदेश

राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नौसेना भवन, नई दिल्ली में तैनात अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) विशाल यादव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नौसेना भवन, नई दिल्ली में तैनात अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) विशाल यादव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए खुफिया जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसियों तक पहुंचा रहा था। पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि 25 जून को आरोपी को ‘शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923’ के तहत गिरफ्तार किया गया। विशाल यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका का निवासी है। राजस्थान पुलिस की सीआईडी-इंटेलिजेंस लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंसियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी, जिसके तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है

Related Articles