काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन का विरोध करने और काले झंडे दिखाने के ऐलान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए।
- काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा
कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन का विरोध करने और काले झंडे दिखाने के ऐलान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सिख विरोधी रही है। जब भी सिख समुदाय के किसी व्यक्ति को सम्मान या बड़ा पद मिलता है, कांग्रेस बेचैन हो जाती है और षड्यंत्र रचने लगती है।
रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि 1984 में हजारों निर्दोष सिखों के नरसंहार के बाद भी कांग्रेस ने कभी प्रायश्चित नहीं किया, और अब 1 नवंबर को विरोध-प्रदर्शन कर वे पीड़ितों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिखों की रक्षा के लिए खुद को आगे रखा था।
उन्होंने कहा कि सिख समाज सनातन संस्कृति और देश की रक्षा करने वाला अभिन्न अंग है। अंत में उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, “तुम काले झंडे दिखाओगे, हम तुम्हारा इलाज करेंगे।”
